सीडीओ का अलग अंदाज: दरांती लेकर काटने लगे धान की फसल, किसानों से पराली न जलाने की अपील

लखीमपुर खीरी। 18 अक्टूबर। जिले में सीडीओ अभिषेक कुमार का शुक्रवार को अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने किसान के साथ खेत में धान की फसल काटी। सीडीओ ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।
खीरी जिले में धान की उत्पादकता जांचने के लिए टीम के साथ खेतों में पहुंचे सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को किसान के साथ फसल काटी। सीडीओ का यह अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान सीडीओ ने किसान से बातचीत कर खेतीबाड़ी में आने वालीं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
सीडीओ अभिषेक कुमार की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने के लिए तहसील सदर की ग्राम पंचायत अगरा में धान की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया गया। सीडीओ ने किसान राजेंद्र कुमार के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनवाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग कराई। फसल काटकर धान की तौल कराई।

इस दौरान सीडीओ ने किसान के साथ मिलकर खुद भी दरांती से फसल की कटाई की। बाद में धान की तौल कराई गई। इसमें 21.44 किलोग्राम फसल प्राप्त हुई। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी हर्षित मिश्र से फसल नपाई, कटाई, जी.सी.ई.एस. एप्प पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी ली।

सीडीओ ने किसानों से फसलों का बीमा कराने और पराली न जलाने की भी अपील की है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक नेकी राम राना, लेखपाल कृष्ण कुमार सिंह समेत राजस्व टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks