मानस स्थली में दो दिवसीय इण्टर  स्कूल स्वीमिंग कम्पटीशन आज से


बरेली ::  मानस स्थली आवासीय विद्यालय में 14 व 15 अक्टूबर 2024 से दो दिवसीय वार्षिक इन्टर स्कूल स्वीमिंग कम्पटीशन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बरेली मंडल के विभिन्न विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ तैराक भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ 14 अक्टूबर को प्रात: 09:00 बजे होना सुनिश्चित किया गया है। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 अक्टूबर सायं 3:00 बजे से होगा। यह जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान स्कूल प्रबंधन के लोगों ने दी।
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा तैराकी प्रतियोगिता के मानकों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रतियोगियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रतियोगिता की सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गयी हैं। अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के लिए मानस स्थली आवासीय विद्यालय परिवार पूर्ण रूप से तत्पर है।
प्रेसवार्ता में मानस स्थली ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येन्द्र गोयल सौरभ अग्रवाल संयुक्त सचिव, प्रकाश चन्द शर्मा कोषाध्यक्ष, विवेक सिंघल सदस्य व सुनील मित्तल सचिव, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी बरेली स्वीमिंग एसोसिएशन शामिल रहे ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks