
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज गुरूवार को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हुए !
जिसमे वादी प्रीति पत्नी रोहतास पुत्री धनपत हाल निवासी मोहल्ला नेपाली थाना निधौली कलां एवं
प्रतिवादी रोहतास पुत्र स्वर्गीय प्रकाश ग्राम ऊंची दनकौर जिला गौतम बुद्ध नगर रहे !
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राज़ी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, काउंसलर पी.एल.वी. श्रीमती पूनम यादव, पुलिस स्टाफ कांस्टेबल पूजा, रजनी, विनेश मौजूद रहे।