फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
टाइपिस्ट ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी युवक सुधांशु यादव पुत्र स्व0 विमल यादव उम्र 32 सुबह करीब 6 बजे घर ने निकल गया – सूत्र
जिला जेल के पास लगभग सुबह 6 बजे के समय फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली – सूत्र
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने याकूतगंज चौकी इंचार्ज को सूचना दी
चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी मनीषा यादव समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
मृतक युवक अपने पिता का एकलौता पुत्र था, उसकी वर्ष 2016 में जनपद फिरोजाबाद से शादी हुई थी – सूत्र
मृतक युवक सुधांशु यादव फतेहगढ़ कचहरी में टाइपिंग का काम करता था
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में छोटी जेल चौराहा के करीब जिला जेल के सामने का मामला