इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना से मौत

प्रयागराज – प्रतापगढ़ में तैनात रहे बेहद तेजतर्रार व ईमानदार क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना से मौत ..स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में थे भर्ती सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में घोर लापरवाही हो रही है किसी भी मरीज का सही से इलाज नहीं हो रहा है । दो दिन से परिजन मेदान्ता दिल्ली ले जाने के लिए डॉक्टरों से अनुरोध कर रहे थे ,पर उन लोगों ने कहा डॉक्टर नहीं हैं कोई खास दिक्कत नहीं है ठीक हो जाएंगे? आज सुबह अजय सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था अब उनके मौत की खबर आ गई । अजय सिंह मूलतः चन्दौली जिले के रहने वाले थे ।