
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुयी गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मुअसं- 295/2020 धारा 304, 201 भादवि* की घटना में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 05.08.2020 को वादीया श्रीमती राधा देवी पत्नी स्वर्गीय अनार सिंह निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादीया के साथ उसके ससुर उम्र करीब 70 वर्ष रहते थे जिनको आज दिनाँक 05/08/20 को समय करीब 04:00 बजे रारपट्टी के पूर्व प्रधान सतेन्द्र पुत्र ज्वर सिंह ठाकुर ने अपने ट्यूबवेल पर पार्टी करने के लिए बुलाया जहां पर वादिया के गांव का ही सीटू उर्फ ताराचन्द व कमलेश पुत्रगण मनोहर सिंह लोधी जो पहले से मौजूद थे इन सभी ने मेरे ससुर को खिला-पिलाकर बाद में किसी कहासुनी के बाद मारपीट की जिससे वह अचेत हो गए । जिनको बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकिसकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर *मुअसं- 295/2020 धारा 304 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात को निर्देशित किया गया। दिनांक 16/08/2020 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को जी0टी0 रोड़ होंडा एजेंसी के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- कमलेश पुत्र मनोहर लोधी निवासी गोपालपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार
2- आरक्षी शैलेन्द्र कुमार