
एटा – एटा 1 मार्च 2024 (सूवि)। जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में 2 मार्च शनिवार को कल प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी जलेसर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी अलीगंज तहसील में, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश एटा सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील जलेसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।