युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

#Etah…

युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
◾पिलुआ थाना क्षेत्र में स्थित जवाहरपुर गांव की घटना
◾मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ
◾5 लोगों ने मिलकर की हत्या
◾मृतक का नाम हाशिम बताया जा रहा है
◾मैक्स सवार लोग युवक को अपने साथ ले जाने आए थे
◾ग्रामीणों के शोर से युवक पर फायरिंग कर भाग निकले
◾विवाद का कारण एक युवक-युवती के शादी के लिए हुई पंचायत में कहासुनी को बताया जा रहा है
दरअसल, पिलुआ थाना क्षेत्र स्थित जवाहरपुर गांव की एक युवती तथा निधौली कला थाना क्षेत्र स्थित साठा मोहल्ला का युवक आपस में प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इस शादी के लिए लड़की पक्ष तो तैयार था लेकिन लड़का पक्ष इस शादी के खिलाफ था। युवक व युवती की शादी के लिए कुछ दिन पहले पंचायत हुई थी। पंचायत के समय लड़का पक्ष लगातार शादी के लिए मना कर रहा था। इस दौरान युवती का भाई हासिम लड़के पक्ष पर विफर गया था। जिससे युवक पक्ष के नावेद तथा अन्य लोगों ने उसे धमकी दी थी। मृतक युवक के परिजन फैय्याज के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे मैक्स सवार कुछ लोग गांव के बाहर हाशिम के घर पर पहुंचे और जबरन हाशिम को अपने साथ ले जाने लगे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वाले वहां पहुंचे। जिसके बाद मैक्स सवार आरोपी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग में हासिम को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। सीओ सदर इरफान नासिर खान के मुताबिक घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही बाकी के आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना प्रेम संबंधों को लेकर हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks