सर्वोत्तम थाना बना रिजोर थाना, कुछ दिन पूर्व ही थाना रिजोर ने आइएसओ प्रमाण पत्र भी किया था हासिल,

एसएसपी एटा के सार्थक प्रयास से प्रदेश का सर्वोत्तम थाना बना रिजोर थाना, कुछ दिन पूर्व ही थाना रिजोर ने आइएसओ प्रमाण पत्र भी किया था हासिल, पुलिसकर्मियों में दौड़ी हर्ष की लहर एटा ~ रिजोर थाना, जनपद एटा उत्तर प्रदेश का सर्वोत्तम थाना हुआ घोषित, इससे पूर्व जिले का पहला आदर्श आइएसओ प्रमाणित थाना बनने का सौभाग्य भी प्राप्त कर चुका है। बृहस्पतिवार को आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस को थाना रिजोर को सर्वोत्तम थाना घोषित किये जाने के संबंध में प्रमाण पत्र दिया गया। पूर्व में इस थाना को आइएसओ से संबंधित प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। प्रमाण पत्र के लिए सारी अहर्ताओं को पूरा करने के बाद यह सर्टिफिकेट इस थाना को प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में सर्वोत्तम थाने का खिताब मिलने से रिजोर थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ जनपद एटा के भी समस्त पुलिस कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रिजोर थाना सर्वोत्तम थाने के मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा। पब्लिक पुलिस समन्वय, पुलिस मैनुअल के हिसाब से कार्य करना, नागरिक संतुष्टि, मैनुअल के हिसाब से एफआइआर दर्ज कर उसे सुचारु रूप से अग्रेतर कार्रवाई किया जाना, बेहतर पुलिस भवन आदि पर यह पूरी तरह मुफीद बैठा। अंर्तराष्ट्रीय मानकीकरण संस्थान, क्वालिटी तथा इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन के लिए पूर्व में इस थाने की जांच की गई थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा बताया गया है कि रिजोर थाने को यह प्रमाण पत्र मिलने से निश्चित ही उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा है। *एसएसपी एटा श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आम आदमी के हित में कार्य करते रहने, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय में जांच, विवेचनाएं करने तथा सभी दस्तावेजों एवं भवन के उचित रखरखाव के दृष्टिगत ही भारत सरकार द्वारा थाना रिजोर को सर्वोत्तम थाना घोषित किया गया है, हम प्रयासरत हैं कि जनपद के अन्य थाने भी ऐसे ही कार्य करें और सर्वोत्तम की श्रेणी में सम्मिलित हों।* सर्वोत्तम थाने का सर्टिफिकेट रिजोर थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा प्रदान किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks