बलवा ड्रिल का रिहर्सल

जनपद एटा।

आगामी चुनाव तथा त्यौहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के दृष्टिगत पुलिस लाइन में हुआ बलवा ड्रिल का रिहर्सल, एसएसपी एटा ने कहा कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर हर तरीके से मुस्तैद है एटा पुलिस प्रशासन।

आज दिनांक 16.02.2024 को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में आगामी त्यहारों के दृष्टिगत एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा आगामी चुनाव तथा त्यौहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य बलवा अथवा दंगों के दौरान अटैक व डिफेंस की प्रक्रियाओं का रिहर्सल किया गया।
करीब 1 घंटे से अधिक चली माॅक ड्रिल में पुलिस ने बलवा रिहर्सल किया और बलवाइयों से निपटने के टिप्स भी अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को दिये। बलवा रिहर्सल के दौरान एंटी राइट्स कंट्रोल ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को अश्रु गैस, रबर बुलेट, प्लास्टिक बुलेट आदि की रिहर्सल कराई गई। एसएसपी एटा ने बताया कि प्रत्येक थानास्तर पर क्यूआरटी व एक्शन मोबाइल टीम गठित कर दी गई हैं। इसके साथ बलवा होने पर बलवाइयों से कैसे निपटा जाए, इसकी जानकारी भी पुलिसकर्मियों को दी गई।
एसएसपी एटा ने बलवा ड्रिल के पूरे घटनाक्रम को देख जनपदीय पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि अगर सभी पुलिस कर्मी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो निश्चित ही आगामी त्यौहारों में कोई भी अवांछित तत्व व्यवधान नहीं डाल सकेगा।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सकीट, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एटा, सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बलवा ड्रिल के रिहर्सल के उपस्थित पुलिस पार्टियाॅ-
1- फोटोग्राफ पार्टी
2- एल0आई0यू0
3- सिविल पुलिस
4- फायर सर्विस
5- अश्रु गैस
6- लाठी पार्टी
7- फायरिंग पार्टी
8- रिजर्व पार्टी
9- फस्ट एड पार्टी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks