
जनपद एटा
एटा – थाना रिजोर ग्राम सलेमपुर में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता को थाना रिजोर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं- 127/19 धारा 376, 342, 120बी, 506 भादवि में फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, घटना:- दिनांक 28.07.2020 को वादी श्री पूरनसिंह पुत्र पातीराम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रिजोर एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 20.07.2020 को वादी की अविवाहित पुत्री के पेट में दर्द होने पर डाक्टर को दिखाने पर पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर उसने बताया कि दिनांक 15.02.2020 को चाची नेकसी देवी, जितेंद्र के साथ उसे बहाने से अपने घर ले गईं, जहां पहले से मौजूद बीपी सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया, और ये बात न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। वादी द्वारा उक्त संबंध में नेकसी देवी, जितेंद्र तथा बीपी सिंह से बात करने पर उन तीनों ने वादी को भी धमकी दी है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर मुअसं- 127/19 धारा 376, 342, 120बी, 506 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 14.08.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता नेकसी देवी को उसी के घर से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- घटना में फरार चल रहे अन्य दो मुख्य आरोपी जितेन्द्र व बी०पी० सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-
1- नेकसी देवी पत्नी राजवीर उर्फ पप्पू निवासी सलेमपुर उर्फ कुंवरपुर थाना रिजोर एटा।