
राजकीय एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णाजलि मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडलीय पत्रकार सम्मेलन 14 को
अलीगढ़=
राजकीय एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णाजलि मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ द्वारा 14 फरवरी 2024 को समय सुबह 10बजे श्री ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मंडलीय पत्रकार सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के चारों जनपदों से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।
मंडलीय पत्रकार सम्मेलन के संयोजक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ जनपद के जिला अध्यक्ष अनिल गोविंल ने सम्मेलन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया। के इस बार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा चारों जनपदों से आने वाले पत्रकारों को आयोजन समिति के पदाधिकारियो द्वारा सम्मानित किया जाएगा
पत्रकार सम्मेलन के संयोजक एवं अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष अनिल गोविंल ने बताया कि इस सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद मथुरा एवं बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष भी अपने साथियों के साथ शिरकत कर रहे हैं। इस मंडलीय पत्रकार सम्मेलन में संगठन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के सभी जिला अध्यक्षों से उक्त तिथि को समय से पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।