जनता जनार्दन के हर दुःखसुख के साझीदार हैं हम- राजू भैया

एटा..जनता जनार्दन के हर दुःखसुख के साझीदार हैं हम- राजू भैया*

*निधौलीकलां के नगला फकीर में स्व. महीपाल यादव की प्रतिमा का किया अनावरण*

*उपस्थित जनसमूह द्वारा किया गया भव्य स्वागत*

निधौलीकलां के निकटवर्ती ग्राम नगला फकीर में विक्रम यादव द्वारा अपने पिता की स्मृति में आयोजित भव्य समारोह में, एटा-कासगंज के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने स्वर्गीय महीपाल सिंह यादव (दीवान जी) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, जनता जनार्दन का हर दुःखसुख हमारा दुःखसुख है। बिना किसी भेदभाव के हम जनता की सेवा करते रहेंगे। सांसद ने बड़ी तादाद में उपस्थित आम-ओ खास से, कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग करने की अपील की। उनकी अपील का सभी लोगों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।
    कार्यक्रम में जाने के लिए निधौलीकलां कस्बे से गुजरते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि मोनी गुप्ता, सुधाकर वर्मा, नरेश गुप्ता, करन गुप्ता, जितेंद्र वर्मा आदि अनेक उत्साही युवाओं ने फूलमालाएं पहनाकर सांसद का स्वागत किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks