समाजवादी पार्टी के विधानसभा अलीगंज के अध्यक्ष के बिगड़े बोल।*
*लोकसभा चुनाव जीतने के उपरांत एक एक से बदला लिया जाएगा।*

एटा,लोकसभा चुनाव की घोषणा में कुछ समय ही बचा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद लोकसभा से कैंसर रोग ख्याति प्राप्त सर्जन डॉ नवल किशोर शाक्य को अपना अधिकृत प्रत्यासी घोषित कर दिया है।डॉ नवल किशोर शाक्य पूरे लावलश्कर के साथ चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं।उनकी साफ सुथरी छवि के चलते क्षेत्र में समर्थन तो मिल रहा है, परन्तु डॉ नवल किशोर शाक्य के प्रचार में साथ चल रहे सपा के अलीगंज विधान सभा अध्यक्ष उनको ले डूबेंगे ऐसा प्रतीत होता है।एक नुक्कड़ सभा मे विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे क्षेत्र की जनता को ललकारते हुए कहा कि फर्रुखाबाद लोकसभा से सपा प्रत्यासी के जीतने के बाद एक एक से बदला लिया जाएगा।उनके बड़बोलेपन से क्षेत्र की जनता को विधानसभा चुनाव की याद ताजा होती नजर आने लगी।जिसमे सपाई कहते थे कि चुनाव के उपरांत एक एक को देख लेंगें इसका हश्र क्या हुआ यह पूरा प्रदेश जान गया।क्या सपा के लोगों को यही शिक्षा दी जाती है, कि तुम गुंडागर्दी के बल पर ही चुनाव जीत जाओगे।अगर सपा प्रत्यासी डॉ0नवल किशोर शाक्य ने ऐसे कार्यकर्ताओं के धमकी भरे चुनावी प्रचार पर लगाम न लगाई तो उनका क्या हश्र होगा, यह मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्पष्ट बता देगा।