पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर शान्ति पूर्ण/सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील

एटा– जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एटा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हॉल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर शान्ति पूर्ण/सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। जनपद एटा में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 09.02.2024 को जिलाधिकारी एटा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय हॉल में जनपद के धर्म गुरुओं तथा संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान बैठक में आये सभी धर्मों के धर्म गुरुओं से वार्ता कर जनपद में शान्ति तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। मीटिंग में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक, भड़काऊ बयान, वीडियो व पोस्ट करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ मीटिंग में उपस्थित सभी से जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा, क्षेत्राधिकारी नगर मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks