एटा
शुक्रवार की परेड के उपरांत एसएसपी एटा द्वारा पुलिस लाइन एटा का वार्षिक निरीक्षण कर दिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश।

आज दिनांक 09.02.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा परेड के दौरान आधुनिक वेपन्स (हथियारों) के संचालन तथा रखरखाव के बारे में भी जानकारी देते हुए परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों तथा दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टियर गैस गन को चलाने के बारे में बताया इस दौरान पुलिस कर्मियों का हौसला देखते ही बन रहा था। परेड के उपरान्त एसएसपी एटा द्वारा क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, पुलिस वर्दी स्टोर, भोजनालय, आर ओ वाटर प्लांट, बैरिकों, पुलिस कैंटीन, परिवहन शाखा, चिकित्सालय, साइबर थाना, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, पुलिस लाइंस स्थित आवासों के रख–रखाव आदि का वार्षिक निरीक्षण किया गया, साथ ही सम्बन्धित को पत्रावलियों को अध्यावधिक रखने, रख–रखाव साफ–सफाई सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।