
सोनू दुबे को तहसील अध्यक्ष अरविंद पुंडीर तहसील उपाध्यक्ष तथा अमित सक्सेना तहसील महामंत्री बने
कासगंज। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील कासगंज की कार्यकारिणी का गठन तहसील अध्यक्ष सोनू दुवे ने अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अनूपसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सक्सेना जिला महामंत्री विशाल श्रोत्रीय के निर्देशन पर सूकरक्षेत्र सोरों में सम्पन्न किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील कासगंज की कार्यकारिणी का गठन निम्नवत है । जिसमें तहसील अध्यक्ष-सोनू दुवे,तहसील उपाध्यक्ष डाॅ0 राजीव बरबारिया, अरविन्द पुण्ढ़ीर, अनुज समाधिया,तहसील महामन्त्री-कौशल उपाध्याय, अमित तिवारी, अमित सक्सेना को बनाया गया है। प्रवेन्द्र सक्सेना, संजय चौधरी, कैलाश बशिष्ठ उर्फ के0 सी0 पण्डा को तहसील कासगंज का मंत्री बनाया गया है कोषध्यक्ष-रमाकान्त तिवारी, संगठनमन्त्री-दीपक पाठक तथा प्रचार मंत्री मुकुल तिवारी बनाये गये है। तहसील ऑडिटर शिशुपालसिंह को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामन्त्री द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया । नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिला अध्यक्ष ने उपस्थित पत्रकार साथियों को भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की लड़ाई को हमारा संगठन पूरी दमदारी के साथ लड़ेगा ।कार्यक्रम का संचालन अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामनरेशसिंह चौहान ने किया । इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने कासगंज तहसील के अध्यक्ष सोनू दुबे को संगठन का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटुका डालकर सम्मानित किया जिले के सभी पदाधिकारी का तहसील अध्यक्ष सोनू दुबे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।