दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

एटा – थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 327/23 धारा 498ए, 304वी, 201 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे वांछित अभियुक्त नत्थू सिंह उर्फ पप्पू पुत्र मदनलाल व एक अभियुक्ता निवासीगण कटेलिया थाना अवागढ़ एटा को आज दिनांक 01.02.24 को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-

  1. नत्थू सिह उर्फ पप्पू पुत्र मदनलाल
  2. एक अभियुक्ता (मृतका की सास)
    निवासीगण कटेलिया थाना अवागढ जिला एटा ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री मुकेश बाबू
  2. है0का0 कौशल कुमार
  3. का0 रवि कुमार
  4. म0का0 सरिता कुमारी
  5. का0 अमरजीत

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks