चालक परिचालक खुलेआम गुंडई करते वीडियो वायरल-

एटा,चालक परिचालक खुलेआम गुंडई करते वीडियो वायरल-
फर्रुखाबाद डिपो के चालक – परिचालक का मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फोर्ट डिपो आगरा के चालक की सवारियों के सामने ही बस में पिटाई की जा रही है। मारपीट की घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो के अनुसार फोर्ट डिपो की बस कस्बा जैथरा में सवारियां उतार रही थी। पीछे से आ रही फर्रुखाबाद डिपो के चालक परिचालक से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। वीडियो में गंदी-गंदी गलियों को साफ सुना जा सकता है। फोर्ट डिपो के चालक दुर्गेश प्रताप सिंह की फर्रुखाबाद डिपो के चालक एवं परिचालक ने मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सवारियां भी विभागीय मसला समझ चुपचाप तमाशा देखती रही। फिलहाल चालक दुर्गेश ने थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले चालक – परिचालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks