एटा ब्रेकिंग….

एटा महोत्सव/प्रदर्शनी के भव्य पंडाल में “अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन” का उद्योगपति अजय चतुर्वेदी ने कराया भव्य आयोजन, डीएम और एसएसपी ने दीप जलाकर किया शुभारंभ,
वही “विराट कवि सम्मेलन” में कवियत्री अनामिका अंबर जैन ने “राम भजनों” को गाकर लोगों का मन मोहा, अनामिका अंबर ने झूमते हुए गाया कि “तय करलो अब सत्य सनातन की छाया हो शासन पर , राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंघासन पर” के गाने पर हजारों दर्शकों ने बहुत पसंद किया और झूमते हुए हजारों लोगों ने पंडाल में जय श्री राम के नारे लगाए और दर्शक Once मोर ही कहते दिखे,
वही कवियत्री अनामिका अंबर ने कहा कि आने वाले 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की घोषणा भी कर दी, और कहा कि 22 जनवरी के बाद बिहार में भी आज से राम भक्तो की सरकार बनने जा रही है अब आने वाले हर राज्य और केंद्र में स्थित राम राज्य की कल्पना करने वालों की सरकार होगी यानि कि हर ओर राम राज्य ही आयेगा,
और प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने वालों पर तंज कसा कि उन्होंने अपना सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल लिया,राम उन्हे सद्बुद्धि दें,
हास्य कवि सर्वेश अस्थाना और कवि सरदार फौजदार ने आए हुए हजारों दर्शकों को हंसते-हंसते किया लोटपोट लोगों को जमकर हसाया,
विराट कवि सम्मेलन में देश के बड़े कवि अशोक चक्रधर,कवियित्री अनामिका अंबर जैन,कवि गजेंद्र सोलंकी,कवि प्रताप फौजदार सरदार,कवि डॉ सौरभ कांत शर्मा,कवि सर्वेश अस्थाना,कवि डॉ दुर्वेंद्र भदोरिया,कवियत्री सोनू रूप विशाल, कवियत्री डॉ शुभम त्यागी,कवियत्री भुवन मोहिनी ने काव्य पाठ कर दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट किया,
कार्यक्रम के समापन तक पंडाल में हजारों की संख्या के साथ एटा डीएम प्रेमरंजन में सिंह एसएसपी राजेश कुमार सिंह,पूर्व बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा,पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा,पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी,सीओ सकीट संजय सिंह,कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, एलआईयू इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी, एसएसपी PRO आर0के सिंह, लाइंस चेयरपर्सन अनुज चौहान, SRR के एमडी विष्णु शर्मा, आदर्श मिश्रा, सौरभ दत्त मिश्रा, गप्पू दीक्षित, सिद्धार्थ मिश्रा सहित हजारों की संख्या में आखिर देर रात्रि तक दर्शक रहे मौजूद,
कार्यक्रम के संयोजक आर.ए मोटर्स के एमडी अजय चतुर्वेदी ने आए सभी आगंतुकों का आभार जताया।