उज्जैन में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर झांसी में सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है

मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर झांसी में सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है
झांसी/आज 27 जनवरी 2024 को अपना दल एस की बैठक दल के राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच पटेल धरम पाल सिंह निरंजन की अधक्षता में संपन्न हुई जिसमें मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के मकडोन थाना क्षेत्र में स्थापित भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को अराजक तत्यों द्वारा ट्रेक्टर से बर्बरता पूर्वक क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिसका वीडियो वायरल बड़ी तेजी से सोसल मीडिया पर हो रहा है जिसमें अराजक तत्यों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है और लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा अपमानित किया जा रहा हे जिसको सोशल मीडिया पर साफ साफ दिखाई दे रहा है कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को किस तरह से अपमान कर समाज को भी अपमान कर रहे हैं आज की बैठक में मध्य प्रदेश सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अराजक तत्यों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई और निर्णय लिया गया कि अगर एक सप्ताह के अंदर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कारवाही नहीं की गई तो मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सर्व समाज के लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। बैठक में लक्ष्मण प्रसाद मास्टर, डॉ सुभाष रायकवार जिला महासचिव अपना दल एस झांसी बुंदेलखंड कैलाश रायकवार, देवेंद्र कुमार निरंजन जिला उपाध्यक्ष अपना दल एस, इंजीनियर सुधांशु सिंह निरंजन, संजीव चौधरी महानगर अध्यक्ष अपना दल एस, चंद्रशेखर, गोविंद मिनी रायकवार,सभी समाज के माते मुखिया लंबरदार मौजूद रहे। बैठक का संचालन देवेंद्र कुमार निरंजन ने किया सभी का आभार व्यक्त बुंदेलखंड युवा नेता इंज.सुधांशु सिंह निरंजन ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks