
जिला एटा के यूवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटर बने जॉनी यादव
जॉनी यादव जी के कोऑर्डिनेटर बनने पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बधाईयो का सिलसिला चलता रहा
जॉनी यादव के कोऑर्डिनेटर
बनने पर शोशल मीडिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद तसब्बुर ने कहा कि अब जॉनी यादव जी के नेतृत्व में जिले में युवा कांग्रेस मजबूत होगी और नई ऊंचाइयां छुएगी और यूवा कांग्रेस 104 विधान सभा के उपाध्यक्ष रियाज अब्बास ने कहा जॉनी यादव जी एक संघर्षसील नेता हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल की है और मुझे लगता है कि इनके नेतृत्व में एटा में भी युवा कांग्रेस को एक नई दिशा और दशा मिलेगी।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष लल्ला बाबू ने भी शुभकामनाए दी और कहा जॉनी यादव जी एक सरल स्वभाव और मिलनसार प्रतिभा के धनी हैं इनके नेतृत्व में पार्टी एटा में मजबूत होगी। और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि अब जाकर पार्टी ने युवाओं के हाथ में एक मजबूत जिम्मेदारी सौंपी है और साथ ही एटा में जॉनी यादव के आने से ओबीसी वोट बैंक मजबूत होगा और जिले के संघठन को मजबूती मिलेगी और सभी संगठन मिलकर मजबूती के साथ बूथ स्तर तक मेहनत करेंगे