प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर कायस्थ बंधुओं ने कराए धार्मिक अनुष्ठान

कासगंज। शहर के न्यू माधोपुरी कालोनी स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक किशोरी लाल सक्सेना, नारायण स्वरूप सक्सेना, मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मंदिर को विद्युत झालरों, फूल मालाओं से सजाया गया। प्रभु राम के चित्र के समक्ष पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना व जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने मंदिर पर आए अतिथियों व राम भक्तों का फूल माला, पटका पहनाकर अभिनंदन किया। महिलाओं ने गीत मंगल किए। शाम को मंदिर पर 251 दीप जलाए गए। इसके बाद प्रभु राम की आरती की गई। आयोजकों ने क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों को प्रसाद के रूप में हलुआ का वितरण किया। इस दौरान सुरेश चंद्र सक्सेना, राकेश शरण सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, दीपक सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, शांतनु चौधरी, प्रवेंद्र सक्सेना, नवल सक्सेना, आदित्य शरण सक्सेना, विजय सक्सेना, आशीष सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, अरविंद सक्सेना,आलोक कुलश्रेष्ठ, दीपक सक्सेना लकी, शेखर सक्सेना, गौरव जौहरी, लवलीश गहराना, अंशुल जौहरी, जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, किरण सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, रश्मि सक्सैना, नीतू सक्सेना, अर्चना सक्सेना, उपासना श्रीवास्तव, अरुणा जौहरी, मयंक कुलश्रेष्ठ, अंश सक्सैना, शिवा सक्सेना, मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks