
फ़िरोज़ाबाद,पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव कटोरा बुजुर्ग से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 9 1 2023 को
पुलिस ने घर में तोड़फोड़ व फायरिंग करने के चार आरोपी किए गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कटौरा बुजुर्ग में दो दिन पूर्व हुई एक घर में तोड़फोड़ व फायरिंग करने और तमंचे से फायर करने के मामले में थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी सीओ ने थाना में प्रेसवार्ता के दौरान दी ।
बता दें कि कटौरा बुजुर्ग थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के में सात जनवरी को असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में अवैध तमंचों से गिर्राज सिंह के घर पर जाकर तोड़फोड़, गाली गलौज व हवाई फायरिंग की गई। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने दो टीमों का गठन किया था। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नवीन उर्फ भुममा उर्फ भूमिराज , देशराज पुत्र संत कुमार, बालरुप उर्फ बल्लू पुत्र प्रेमचंद, रामभरत उर्फ संटू पुत्र राजकुमार निवासी कटौरा बुजुर्ग थाना शिकोहाबाद बताया। पुलिस ने उनके पास से तीन तमंचा, छः जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
वाइट क्षेत्राधिकारी
जिला फिरोजाबाद से वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट