
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भाग ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात एटा पर पंजीकृत मुअसं0 568/2023 धारा 363/376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 23.12.2023 को समय 11.50 बजे अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम पता-
- विजय कुमार कश्यप पुत्र कन्हैयालाल उर्फ कृष्ण कुमार निवासी काशीराम आवास फ्लैट सं0 1063 एलमपुर गढिया थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ। गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम –
- निरीक्षक श्री अब्दुल कादिर
- उ0नि0 अजय कुमार
- का0 दीपक कुमार
- का0 पवन कुमार