
एटा – केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव से अनुरोध किया है कि एटा-आगरा किला स्टेशन के बीच प्रतिदिन विशेष यात्री रेल का संचालन किया जा रहा है। एटा-आगरा विशेष यात्री रेल संख्या 01914 रोजना सुबह 730 बजे एटा स्टेशन से रवाना होती है और अपने निर्धारित समय सुबह के 09 बजकर 50 मिनट पर आगरा किला स्टेशन पहुंच जाती है। पहुंचने के बाद लगातार साढे सात घंटे आगरा किला स्टेशन के यार्ड में खड़े रहने के बाद आगरा-एटा विशेष यात्री रेल संख्या 01913 शाम को 525 बजे एटा के लिए रवाना होती है, जिस समय यह रेल किला स्टेशन पर खड़ी रहती है। उस समय रेल को आगरा से मथुरा जंक्शन के बीच संचालित किया जाए तो उससे एटा सहित जलेसर एवं आगरा की जनता को लाभ मिल सकता है। उन्होंने एटा की जनता द्वारा एटा-आगरा यात्री रेल को मथुरा जंक्शन तक चलाने की मांग की है।