युवा युवा फाऊंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया

युवा युवा फाऊंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया।

वाराणसी युवा फाउंडेशन के सदस्यों ने आधी रात में ऐसे असहाय व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया।जिसे सही मायने में कम्बल की आवश्यकता थी कोई रिक्से पर ठिठूर कर सोया था तो कहीं कोई जमीन के किसी कोने में ठंड से सिकुड कर बैठा था कई रातों से ये सदस्य लगातार जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कर रहे हैं।ये लोग रात के समय निकलते और घूमते घूमते ऐसे लोगो की तलाश करते हैं जिन्हें सही मायने में कम्बल की जरूरत होती है। युवा फाउंडेशन की सदस्य सीमा चौधरी ने बताया कि गरीब असहायो की सेवा करना किसी भगवान की सेवा से कम नहीं है आज हम लोग जगह जगह पर सड़क के किनारे जो लोग अपना जीवन यापन करते हैं। उनकी तलाश कर रहे हैं की ठंड की वजह से कोई परिवार अनाथ न हो।जितना हम लोग से हो पाएगा हम लोग अपनी छोटी सी कोशिश जारी रखेंगे। इस मौके पर सहयोग में युवा फाउंडेशन के सदस्य पिंटू शर्मा आशीष मौर्या सलीम जावेद सीमा चौधरी आदि लोग शामिल रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks