12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान निपटाने का पायें एक सुनहरा अवसर

बरेली। यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए सूचनार्थ हेतु 12 सितंबर शनिवार को जनपद न्यायालय बरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वाहन से संबंधित लंबित ट्रैफिक चालानों का निस्तारण भी कराया जा सकता है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने लंबित चालान के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं। चालान से संबंधित जानकारी के लिए यातायात पुलिस या जनपद न्यायालय से संपर्क किया जा सकता है।
चालान निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। निस्तारण का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।
यातायात पुलिस हेल्पलाइन 9760160112 , 05812-565758 नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks