महिला को नामजद आरोपी ने बदनीयती से पकड़ा, चिल्लाने पर छोड़कर भगा


कासगंज,। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर एक महिला को नामजद आरोपी ने बदनीयती से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी तमंचा दिखाकर गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ढोलना थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि गत 18 दिसंबर की दोपहर करीब 12 वह खेत पर गई थी। इसी दौरान मौका पाकर सरसों के खेत में गांव के उवैस खां पुत्र रसीद खान ने बदनीयत से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने चीखपुकार कर विरोध करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके सीने पर रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अधिक विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी और थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks