
एटा 8 दिसम्बर।विश्व हिन्दू परिषद के भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शान्ती नगर एटा पर शाम 6 बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में सर्दियों के मौसम में गौशालाओ में गोवंशो की हो रही दुर्दशा पर रोष प्रकट किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओं मे गोवंशो की स्थिति बहुत ही निंदनीय है सर्दियों के मौसम में कुछ गौशालाओं में गोवंश खुले में बैठने को मजबूर है जव कि कुछ गौशाला में टीन शेड पड़े हुए हैं अगर उन टीन शैडो के चारों तरफ बोरे बंधवा दिए जाये तथा गोशालाओ में अलाव की व्यवस्था करा दी जाये तो कुछ हद तक गोवंशो को सर्दियों के मौसम में बचाया जा सकता है।
श्री चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद के भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओ में औचक निरीक्षण कराया जायेगा तथा कमियों से जिला अधिकारी महोदयो को अवगत कराया जायेगा तथा मेरी पूरे ब्रज प्रान्त के जिलाधिकारी महोदयो से अनुरोध है कि जिन जनपदों में गोशालाओ में सर्दियों का इंतजाम नहीं है वहां पर व्यवस्था करायी जाये।
बैठक में,अशोक सिसौदिया, किशोरशर्मा,अभयप्रियश्रीवास्तव, श्यामवीर सिंह चौहान, समता वर्मा,ललित कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।