
एटा, । तहसील एटा क्षेत्र के तीन स्कूलों की डीएम प्रेमरंजन सिंह ने मान्यता समाप्त की है। साथ ही विभागाध्यक्ष को संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। डीएम ने तीनों स्कूलों की जांच एसडीएम सदर भावना की जांच रिपोर्ट पर मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की है।
एसडीएम सदर भावना ने सौंपी जांच आख्या में बताया ग्राम शाहपुर मजरा गहेतू में एमएस प्राथमिक विद्यालय, एमएस जूनियर हाईस्कूल नाम से कोई भवन नहीं हैं। न ही मौके पर संचालित है। मौके पर मोहर सिंह इंटर कालेज के नाम से एक इमारत स्थित है। वह जर्जर है और बंद रहती है। एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने ग्राम शाहपुर मजरा गहेतू के एमएस प्राथमिक विद्यालय, एमएस जूनियर हाईस्कूल की मान्यता निरस्त की है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए को निर्देश दिए इन विद्यालय के संचालकों पर छात्रवृत्ति आदि के गबन के संबंध में कठोर कानूनी कार्रवाई कर अवगत कराएं। स्कूल की फर्जी मान्यता समाप्त करने के लिए गहेतू के राजवीर सिंह पुत्र प्यारेलाल ने शिकायती पत्र प्रस्तुत किया था। रिपोर्ट में इन दोनों स्कूलों के अलावा श्री मोहर सिंह इण्टर कॉलेज के नाम से विद्यालय मौजूद है जिसकी विल्डिग जर्जर अवस्था में है जो मौके पर बंद मिला।
ग्रामवासियों ने भी स्कूल, भवन न होना बताया एटा। एसडीएम सदर ने प्रस्तुत की जांच रिपोर्ट में स्थलीय जॉंच में ग्रामवासियों के बयान लिए गए। ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम शाहपुर मजरा गहेतू में एमएस प्राथमिक विद्यालय, एमएस जूनियर हाईस्कूल नाम से कोई भवन नहीं है। और न ही मौके पर संचालित हैं। मौके पर मोहर सिंह इंटर कॉलेज के नाम से एक इमारत स्थित है। वह जर्जर है एवं बंद रहती है।