सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को वाराणसी आऐंगे।

वाराणसी आज नवंबर 23 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल उ प्र विधान सभा अखिलेश यादव चार दिसंबर को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अखिलेश यादव प्रातः लखनऊ से विशेष वायुयान से चलकर पूर्वाह्न 11:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट पहुंचेगे। एअरपोर्ट से सीधे मुर्दहा आयर मे नेशनल ईक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे एवं चोलापुर स्थित बिरहा गायक दिनेश कुमार यादव द्वारा आयोजित बिरहा का आयर बाजार मे बारह दिवसीय बिरहा दंगल कार्यक्रम का समापन करेगे। उसके बाद 1:45 बजे एअरपोर्ट के बगल मे काजी सराय मे व्यापारीयो द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे उपस्थित होकर 3:15 बजे एअरपोर्ट से विशेष वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने आगमन की प्रोटोकाल जारी कर दिया है। कार्यक्रम की तैयारी मे सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा लग गए है।
संदीप शर्मा पूर्व महानगर मिडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी
वाराणसी।