जनपद एटा *मिशन शक्ति* *(आपरेशन जागृति )*

1. क्षेत्राधिकारी जलेसर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ द्वारा “थाना अवागढ़” पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान,पूर्व प्रधान, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी व पूर्व सैनिकों तथा थाना क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के संबंध में सभी को जागरूक किया गया।
2. प्रभारी निरीक्षक “थाना मारहरा” द्वारा पुलिस टीम सहित क्षेत्र के रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।
3. प्रभारी निरीक्षक थाना नयागांव द्वारा पुलिस टीम सहित, एस बी डी इंटर कॉलेज में ऑपरेशन जागृती अभियान के तहत छात्राओं को उनके प्रति समाज में होने वाले अपराधों व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरुक किया गया।
4. “थाना रिज़ोर” पुलिस द्वारा क्षेत्र में पीपीएस कॉलेज एवं ग्राम पंचायत राजकोट में पर महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।
5. थाना मलावन पुलिस द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर विकासखंड साकेत में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।
4. “थाना राजा का रामपुर” पुलिस द्वारा राजकीय चंपा देवी स्कूल में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनको ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।
महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने एवं महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश से जोन के समस्त जनपदों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत आज दिनांक 24.11.2023 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपरेशन जागृति अभियान के उद्देश्य एवं सफल संचालन व क्रियान्वयन के संबंध में संवाद स्थापित करते हुए, सभी को जागरूक किया गया।
जागरूकता के दौरान सभी को बताया गया कि ऑपरेशन जागृति अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करते हुए उनमें सामाजिक जागरूकता, लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा, जिससे की महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों में कमी आ सके, जिससे की महिलाएं/ बालिकाएं जागरुक एवं सशक्त बने और एक अच्छे और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।