22 नवंबर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के जयंती के अवसर पर विशाल साइकिल जुलुस निकाला जायेगा

22 नवंबर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के जयंती के अवसर पर विशाल साइकिल जुलुस निकाला जायेगा।

वाराणसी

22 नवम्बर को सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक स्व० मुलायम सिंह यादव जी के जयंती के अवसर पर विशाल साईकिल जुलुस भेलूपुर सोनारपुरा मदनपुरा गोदौलिया गिरजाघर नईसड़क होते हुए लहुराबीर चौराहे की ओर प्रस्थान करेगी।
दिलीप डे ने आगे बताया कि आज वर्तमान समय में भाजपा समाजवादी पार्टी से घबरा गई है जिस कारण भाजपा आई.टी. सेल. समाजवादी पार्टी के पी० डी० ए० के नारे के बाबत जनता में भ्रम फैला रही हैं जबकि पी.डी.ए. समाज के हर वर्ग की बात करता है। पी. डी.ए. का मतलब पी से पिछड़ा तो डी से दलित है तो ए का मतलब अल्पसंख्यक अगडा, और आदिवासी से है। इसलिए 24 के लोकसभा चुनाव में पी.डी.ए. का इंकलाब होगा और भाजपा की हार होगी।
साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से होने वाले नुकसान और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए तथा जाति जनगणना के महत्व के बारे में जन जागरण करना है।
भाजपा विपक्ष के एकता से बिल्कुल घबड़ा गयी है इसलिए प्रशासनिक अमला द्वारा विपक्षी दलों के समर्थको को मतदान से वंचित करने के लिए उनके द्वारा गंभीर साजिश रची रही है, जो पिछले 27 अक्टूबर को वोटरलिस्ट के प्रकाशन के दौरान देखने को मिला।
पि० टी० ओवोटर लिस्ट देखने से एकदम बोगस लिस्ट लगती है, उदाहरण के स्वरूप एक मतदाता का नाम उसके मुहल्ले के लिस्ट में न रखकर किसी अन्य मोहल्लों के लिस्ट में अंकित किया गया है। वर्तमान में जिस वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया है वह बोगस लिस्ट के समान है उदाहरण के तौर पर दक्षिणी विधानसभा का बूथ 190,77,132,29,28,33, 34 उत्तरी में 64,98,116 व कैण्ट 212,77,201, 202 बूथ सेन्टर पर स्थानीय व्यक्तियों का नाम के साथ ही अन्य मोहल्लों के मतदाताओं के नाम अंकित हो जाने से भ्रम की स्थिती उत्पन्न हो रही है तथा जानकारी के अभाव में जिन मतदाताओं के अतिरिक्त नाम जोड़ा गया है वे मतदान से वंचित हो जायेंगे। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसे भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष सबूत के साथ भेजा जायेगा।
बनारस विश्व की धार्मिक नगरी है और आने वाले दिनों में देव दिपावली का पर्व भी है परन्तु गंगा घाटों की स्थिती बद से बदत्तर है। जिसकी सुध लेने की आवश्यकता भी अधिकारियों को अब तक नहीं है।
भाजपा सरकार में दंबगों और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है प्रदेश में हर दिन हत्या डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ है और प्रशासन तंत्र उनके आगे नतमस्तक। जिसकी समाजवादी पार्टी भर्तस्त्रा करती हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks