छत से गिरकर युवक के पैर में चोट लगी, घरवालों का आरोप है, पुलिस ने छत से फेंक दिया



एटा, । छत से गिरकर युवक के पैर में चोट लग गई है। घरवालों का आरोप है कि एका (फिरोजाबाद) पुलिस ने छत से फेंक दिया। इससे युवक के पैर में चोट आई है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि पुलिस को देख भागते समय छत से गिरकर पैर में चोट आई है। एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले फिरोजाबाद के थाना एका की चौकी सुराया क्षेत्र स्थित नहर में दिलीप उर्फ विवेक पुत्र सुंदरलाल निवासी मोहनपुरा तथा दूसरे पक्ष से मोहन कश्यप निवासी मोहल्ला सिंघाडियान थाना अवागढ़ मछली पकड़ रहे थे। आपस में दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोप था कि दिलीप ने मोहन पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे सिर में चोट आई थी। मामले में तहरीर पुलिस को दी गई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को चौकी सुराया की पुलिस जांच करने के लिए गांव मोहनपुरा पहुंची थी। घरवालों का आरोप है कि चौकी पुलिस ने दिलीप को छत से फेंक दिया। इससे पैर में चोट आई है। एसएचओ अवागढ़ जयंत प्रसाद मौर्या का कहना है कि एका की सुराया चौकी पुलिस जांच के लिए गांव मोहनपुरा में शनिवार शाम को पहुंची थी। पुलिस को देखकर दिलीप छत से भागने लगे। छत से बाथरूम के ऊपर छलांग लगाई। बाथरूम से कूदते समय नाली में जा गिरे। पैर फिसलने से चोट आई है। अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कराने के बाद वह अपने घर चले गए थे। मामले में कोई शिकायत भी थाने में नहीं की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks