घाट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

घाट से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

बिहार मुंगेर

मुंगेर में गंगा घाट से आस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध देकर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। तेज धार वाले हथियार से चेहरे पर वार किया। परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल सफिया सराय में भर्ती कराया। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ सहित कई थाने के थाना अध्यक्ष पहुंचे।

सफिया सारी ओपी क्षेत्र के पूर्वी टोला फायदा निवासी चक्रधर यादव का बेटा मनु कुमार को अपराधियों ने दो गोली मारी। इसमें एक गोली सर के पीछे हिस्से में लगी। इसके बाद फरसा से चेहरा पर वार किया गया। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए।

बताया जाता है कि घायल युवक मनु कुमार छठ पर्व में घर आया था। पाली अर्थ देने के लिए गांव के गंगा घाट गया था। देर शाम छठ का अधर्य देकर लौट रहा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने राधा कृष्ण मंदिर के समय घटना को अंजाम दिया।

क्या था पूरा मामला आईए जानते हैं।

घायल युवक मनु कुमार ने आरोपी युवक शिवकुमार की बहन को 2 साल पहले प्रेम प्रसंग के मामले में लेकर भागा था। कुछ महीने बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। पंचायत होने के बाद मामला रफा दफा हो गया था। वही 6 महीने पूर्व घायल युवक के खेत में आरोपी युवक का घोड़ा घुस गया था। इसके कारण फसल का काफी नुकसान हुआ था। इसी को लेकर घायल युवक के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर कहा था। इसके बाद आरोपी ने घायल युवक के घर पर गोली चलाई। इस मामले को लेकर घायल के परिजनों शिव उर्फ चूहवा के खिलाफ सफिया सराय थाना में मामले दर्ज किया था।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुरानी रजनीश के कारण गांव के ही युवक शिवकुमार उर्फ चूहा ने गोली मारी है। उन्होंने कहा कि परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिक दर्ज की जा रही है आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks