
करोड़ों भारतीयों का सपना टूटा, अंतिम बाधा पार नहीं कर पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया फिर विश्व विजेता*
भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।