ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों का सम्मान एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम एवं ऑटो एंड थ्री व्हीलर चालक वेलफेयर एसोसिएशन मुरादाबाद के तत्वाधान में 18 नवंबर 2023 को प्रकाश नगर रामलीला मैदान में ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों का सम्मान एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इस अवसर पर सिटी ऑटो चालक संगठन सहित ऑटो यूनियन मुरादाबाद की टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी मुख्य रूप से मुरादाबाद यातायात पुलिस निरीक्षक महोदय ने चालकों को जागरूक किया एवं यातायात से संबंधित जागरूकता अभियान को गति प्रदान किया
कार्यक्रम में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को केसरिया अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया
मुरादाबाद न्यूज़–भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम एवं ऑटो एंड थ्री व्हीलर वेलफेयर एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश ऑटो चालक संगठन की ओर से मुरादाबाद प्रकाश नगर स्थित रामलीला मैदान में चालकों का सम्मान समारोह एवं यातायात नियमों के जागरूकता अभियान का आयोजन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकारों को भी केसरिया अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया सरकार एके बिंदुसार जी , केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी कृष्ण माधव मिश्रा जी, बी एम एफ परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबैर खान बागी जी, राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर शुक्ला जी, राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह जी सहित कई ऑटो यूनियन के वरिष्ठ नगर के अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम आयोजन कर्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन कोर कमेटी मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शांतिपाल एवं जिला महासचिव दीपक प्रजापति, सिटी ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशनलाल जी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मीडिया सरकार एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित चालक साथियों के अधिकार सम्मान सुरक्षा की लड़ाई को एवं प्रत्येक पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने के संकल्प के साथ 26 जनवरी 2017 को स्थापित हुआ है जो निरंतर अपने मिशन को गति प्रदान कर रहा है देश के 27 एवं 28 राज्यों में अपने कार्यक्रम को चल रहा है आगे यह आंदोलन जारी रहेगा किसी भी तरीके से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चालकों का शोषण हो रहा है जिसके खिलाफ वाराणसी से जंग का ऐलान हो चुका है जिस तरीके से मुरादाबाद में कार्यक्रम हुआ है आने वाले दिन में प्रत्येक जनपदों में इस तरह के कार्यक्रम के जरिए चालकों को संगठित करने का कार्य किया जाएगा इसमें पत्रकार बंधु हमारे पूरे तन मन धन के साथ खड़े हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबैर खान बागी ने कहां की चालक साथियों का संवैधानिक अधिकार दिलाना ही हम सभी का लक्ष्य है किसी भी ऑटो यूनियन या किसी भी अधिकारी या नेता के द्वारा चालकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा उनके खिलाफ जंग का ऐलान हो चुका है हर जिले में संयुक्त ऑटो एवं ई- रिक्शा चालक यूनियन को गठित करने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी यूनियन के लोगों को एक मंच पर सम्मिलित करने का कार्य किया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि ऑटो चालकों के स्वालंबन के लिए लगातार हम सभी कार्य कर रहे हैं ऑटो पर फटे हुए पर्दे को बदलकर नए पर्दे देने का कार्य फ्री में हमारे संगठन के द्वारा किया जा रहा है यह मिशन निरंतर चलता रहेगा उत्तर प्रदेश सरकार का सबका साथ सबका विकास एवं उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में हमारा संगठन सरकार के नियमों का पालन करने को एवं कराने को तैयार है हर हाल में यह मिशन 6 महीने के अंदर पूर्ण कर लेना हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपदों में ऑटो स्टैंड एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना भी हमारे संगठन का मुख्य लक्ष्य है और किसी भी प्रकार से अवैध वसूली पर रोक लगे इसके लिए हम लोग सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह ने कहा कि हमारा ऑटो यूनियन उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ऑटो एवं ई -रिक्शा चालकों के स्वालंबन एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के सवाल पर संघर्षरत हैं इसके साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चालकों में जागरूकता अभियान भी चलाने का कार्य करता है हर जिले में यातायात पुलिस विभाग से संपर्क करके इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना एवं चालकों को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी है और आगे इस कार्य को बड़े पैमाने पर करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ऑटो चालक हेल्पलाइन चालू करने के लिए सरकार से संपर्क किया जाएगा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी जिससे चालक उस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपने ऊपर हो रहे शोषण एवं अत्याचार की रिपोर्ट कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत भारतीय मीडिया फाउंडेशन मुरादाबाद कोर कमेटी के जिला अध्यक्ष शांतिपाल ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks