अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस

एटा- थाना‌ पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, थाना पिलुआ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.11.2023 को अभियुक्त रमन कुमार पुत्र हरनाथ सिह निवासी गली नं0– 6 मो0 संजयनगर थाना कोतवाली नगर एटा हाल पता ग्राम गढनपुर थाना पिलुआ एटा को एक अवैध देशी पिस्टल व 02 कारतूस 9 एमएम सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मुअसं0– 229/2023 धारा 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. रमन कुमार पुत्र हरनाथ सिह निवासी गली नं0 6 मो0 संजयनगर थाना कोतवाली नगर एटा हाल पता ग्राम गढनपुर थाना पिलुआ एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री अवधेश कुमार दुबे
  2. का0 दीपक शर्मा
  3. का0 वल्देव सिह
  4. का0 प्रवेश पवाँर
  5. म0का0 हीरेश कुमारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks