
एटा– ऑपरेशन जागृति के सफल क्रियान्वयन हेतु थानास्तर पर गठित टीमों को दी गई ट्रेनिंग।
आज दिनांक 19.11.2023 को पुलिस लाइन्स स्थित बहुद्देशीय हाल में पुलिस विभाग के ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों, थानास्तर पर गठित टीम, महिला आरक्षियो के साथ मीटिंग आयोजित कर आपरेशन जागृति के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु ट्रेनिंग व आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि क्या करे क्या न करें?