
अलीगंज। कस्बा में श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ एवं श्री कृष्ण लीला का शुभारंभ गुरूवार को कलश यात्रा एवं पूजन के साथ हुई। श्री रामशाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्य संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने पत्नी संग मिलकर पूजन किया। तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। झाकियां भी निकाली गई। नगर की महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। कलश यात्रा श्रीरामशाला से प्रारम्भ होकर मातादीन चैराहा, गांधी मूर्ति चैराहा, मैन मार्केट, पुरानी सब्जी मण्डी से तहसील चैराहा, प्राइमरी पाठशाला परिसर में पहुंची। जहां पर कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया प्राइमरी पाठशाला परिसर में शुक्रवार से सुबह 7 से 9 तक हवन तथा शाम को संगीतमय सुंदरकांड तथा शाम 7 बजे से वृंदावन धाम से पधारे कलाकार श्री कृष्ण लीला का मंचन करेंगे।