
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, रिजोर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा दिनाँक 14.11.2023 को एक अभियुक्त तरुण उर्फ सुमित उर्फ केवट पुत्र राम प्रकाश निवासी चुरैथा थाना रिजोर जनपद एटा को एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 194/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- तरुण उर्फ सुमित उर्फ केवट पुत्र राम प्रकाश निवासी चुरैथा थाना रिजोर जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1 उ0नि0 श्री रक्षपाल सिंह
- हे0का0 प्रिन्स कुमार
- का0 आरिफ खान