समाजसेवी वरिष्ठ विश्वकर्मा बनाएंगे भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश विंध्याचल मंडल चिकित्सा फोरम के मंडल उपाध्यक्ष*

लखनऊ–भारतीय मीडिया फाउंडेशन लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी ने बताया कि राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार विंध्याचल मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल सहित सभी मीडिया अधिकारियों के सुझाव पर वरिष्ठ विश्वकर्मा जी को चिकित्सा फोरम विंध्याचल मंडल का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि गठन की प्रक्रिया प्रारंभ है जो भी पूरे निष्ठा के साथ संगठन के कार्य में मीडिया के अभियान को गतिशीलता प्रदान करना चाहते हैं उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर उनके कार्य क्षेत्र को देखते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा नियुक्ति की जा रही है।