भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन की मासिक बैठक

आगरा, भारतीय वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन की मासिक बैठक आशा पैलेस देवरी रोड आगरा पर हुई । बैठक का संचालन आगरा के वरिष्ठ कवि / गीतकार श्री अंगद धारिया जी ने किया ।
अध्यक्षता आचार्य कविकिंकर ने की ।
श्री पुरुषोत्तम फौजदार महासचिव ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और
श्री संजय खिरवार जी को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जो सर्व सहमति से पारित हुआ ।श्री खिरवार जी ने इस दायित्व निर्वहन को स्वीकार किया ।
सेवा कार्य हेतु धन व्यवस्था के लिये यह प्रस्ताव पारित हुआ कि संस्था की वार्षिक सदस्यता योगदान 1100 /-रुपये तथा आजीवन सदस्यता योगदान 11000/- रुपये शुल्क के रूप में रखा जाय । भविष्य में
संस्था इसमें यथासमय आवश्यकतानुसार परिवर्तन कर सकेगी । सभी वक्ता/ प्रतिभागियों ने इसका समर्थन किया । केवल सुपात्र और जनसेवा की भावनान्वित स्वभाव वाले
महानुभावों को सदस्यता दी जायगी ।
सभा में काव्यपाठ का सत्र भी चला । श्री अंगद धारिया जी ने सुंदर गीत सुनाये । श्री फौजदार साहब ने भी काव्यपाठ किया ।
अध्यक्षीय वक्तव्य आचार्य कविकिंकर द्वारा दिया गया ।
सदस्यता अभियान का शुभारम्भ /श्रीगणेश भी बैठक में हुआ ।

श्री पुरुषोत्तम फौजदार जी से अपेक्षा की गयी कि वे संस्था के विधिवत पंजीकरण की कार्यवाही शीघ्र करायें ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks