सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा को सुदृढं बनाये रखने हेतु ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में प्रवीण कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर द्वारा आईआईटी बीएचयू व बीएचयू परिसर में लगे सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा को सुदृढं बनाये रखने हेतु ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

वाराणसी

अवगत कराया गया कि रात्रि में 10 बजे से सुबह 05 बजे तक संस्थान के सभी महत्वपूर्ण बैरियर बंद करके नियमानुसार बाहरी व्यक्तियों कि चेकिंग की जायेगी ।
आने जाने वालों की पहचान सुनिश्चित करें यदि कोई परिचय पत्र नहीं दिखा पाता है तो उसकी तथा उसके वाहन की फोटो खीचें जिससे कि जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार उचित कार्यवाही की जा सके।
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए पुलिसकर्मियों की आवश्यकतानुसार सहयोग ले तथा किसी घटना की सूचना मिलने पर अपने उच्चाधिकारियों तथा पुलिस को तत्काल घटना से अवगत कराए।
संदिग्ध व नशे में पाए जाने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की सहायता लेकर आवश्यक कार्यवाही करें।
संस्थान में विभिन्न स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले किये जा रहे है जिनमें बीएचयू कंट्रोल रूम आईआईटी बीएचयू कंट्रोल रूम पुलिस प्रशासन व अन्य हेल्पलाइन नंबर आदि शामिल रहेंगे ।
पुलिस प्रशासन तथा संस्थान के सहयोग से बनाए गए आवश्यक दूरभाष टेलीफोन नम्बरों की जानकारी रखें तथा जरूरत पड़ने पर उपयोग करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks