
एटा– थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा 15,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 15000 रूपये के इनामिया अभियुक्त अरविंद पुत्र दीनदयाल निवासी परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा सम्बन्धित मुअसं0– 91/23 धारा 376डी, 504, 506 भादवि0 को दिनांक 04.11.23 को समय करीब 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- अरविंद पुत्र दीनदयाल निवासी परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर
- उ0नि0 जयशंकर पाण्डेय
- का0 गौरव कुमार
- कां0 आकाश बंसल।