
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 303/2023 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त रतनलाल पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज एटा को दिनांक 02.11.2023 को समय करीब 11.30 बजे ग्राम अमरोली रतनपुर के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। *बरामदगी के संबंध में अभियोग में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता-
- रतनलाल पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज एटा।
बरामदगी–
- एक अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेमपाल सिंह
- उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर
- उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
- आरक्षी अवनीश
- आरक्षी सचिन।