
गंगाधर यादव जी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता*-सत्यदेव पांडेय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश।
*लखनऊ*– भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय जी ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्या जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के दिशा निर्देशानुसार गंगाधर यादव जी को उत्तर प्रदेश कमेटी में 2024 एवं 25 सत्र के लिए प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती को आधार देने का कार्य प्रारंभ हो गया है नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ है अब जो भी नियुक्तियां प्रदेश कार्यकारिणी में हो रही है उन्हें सत्र 2024 व 25 के लिए की जा रही है कमेटी में मात्र सक्रिय लोगों को रखने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी मीडिया अधिकारी जो भी पूर्व में प्रदेश कार्यकारणी में रहे हैं आगे कार्य करना चाहते हैं वह संपर्क करके अपनी सहमति व्यक्त करें।
गंगाधर यादव जी को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।