अलीगढ द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर से एक “May I Help You” कार्ड जारी किया गया

एटा,विशेषकर पीड़ितों के पास हैल्पलाईन नम्बरों के अभाव में पीड़ित यथासम्भव अपनी शिकायत पंजीकृत नहीं करा पाते हैं । देखने में यह भी आया है कि कई बार पीड़ितों द्वारा हेल्पलाईन नम्बर मांगे जाते है । शासन की मशांनुसार श्री शलभ माथुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ परिक्षेत्र, अलीगढ द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर से एक “May I Help You” कार्ड जारी किया गया । जिसमे परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारीगण से सम्पर्क करने हेतु मोबाइल नं0 व उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी किए गये समस्त हेल्पलाइन नम्बर अंकित किए गए है । जो निम्नलिखित है-
• पुलिस आपात कालीन सेवा-112- आपको बता दें आपातकालीन नंबर 112 के जरिए आप फायर ब्रिगेड, मेडिकल और पुलिस की सहायता ऑन द स्पॉट पा सकते है ।
• महिला हैल्प लाइन-1090- विशेषता कोई भी पीड़ित महिला/उसकी महिला रिश्तेदार अश्लील कॉल, मैसेज आने पर अपनी वह निशुल्क शिकायत दर्ज करवा सकती है। कॉल सेंटर में शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। पीड़िता की किसी भी हालत में थाने या किसी आफिस में नहीं बुलाया जाएगा ।
• चाईल्ड हैल्प लाईन-1098- चाइल्डलाइन देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय, 24 घंटे, आपातकालीन टोल फ्री फोन सेवा है। कोई भी बच्चा या संबंधित वयस्क इस सेवा तक पहुंचने के लिए 1098 डायल कर सकता है।
• महिला सहायता -181- इस हेल्‍पलाइन के जरि‍ए महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह, काउंसि‍लिंग समेत 11 सुविधाएं जिले के आशा ज्योति केंद्र की एक छत के नीचे मिलेंगी।
• साईबर हेल्प लाईन-1930- इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हेल्पलाईन नम्बर 1930 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करके आपको अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में जानकारों देनी होगी. जिसके तुरंत बाद साइबर क्राइम करने वाले पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी और आपके पैसे जल्दी ही वापस आप तक पहुंच जाएंगे ।
• अग्निशमन सेवा-101- आग लगने की स्थिति में 101 पर कॉल करके आप फायर ब्रिगेड बुला सकते हैं ।
• एम्बुलेंस सेवा-108- चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क सेवा की 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को बुला सकता है। एंबुलेंस चंद मिनट में मौके पर पहुंचकर मरीज को निकटतम के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाएगी। आवश्यकता के अनुसार प्राथमिक उपचार भी करेगी।
समस्त हैल्पलाइन नम्बरो को May I Help You कार्ड में अकिंत करा कर परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में महिलाओं एवं बच्चों को व अन्य लोगो को वितरित किये जा रहा है एवं समस्त हैल्पलाइन नम्बरों की जानकारी भी मिशन शक्ति टीम व प्रोजेक्ट दीदी टीम द्वारा व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks