
एटा, श्री शलभ माथुर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ परिक्षेत्र, अलीगढ द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में जनसुविधाओं के दृष्टिगत पिंक टॉयलेट एवं कर्मचारीगणों की सुविधा हेतु बैरक कक्ष का उदघाटन किया गया ।
• परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर पर आने वाली महिला फरियादियों व परिक्षेत्रीय कार्यालय मे तैनात महिला स्टाफ की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए परिक्षेत्रीय कार्यालय मे नवनिर्मित पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया । जिसका उदघाटन महोदय द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर तैनात समस्त स्टाफ की उपस्थिति में किया गया ।